July 26, 2026

राज्यसभा उपचुनाव से पहले ही बीजेपी के 5 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Picsart_24-08-27_18-43-01-795.jpg

नई दिल्ली: 9 राज्यों की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ही भाजपा के 5 कैंडिडेट निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन, बिहार से उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। पांचों कैंडिडेट्स को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। अब असम, महाराष्ट्र की दो-दो सीट, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओड़िशा की एक-एक सीट पर 3 सितंबर को उपचुनाव होना है।

एनडीए के पास राज्यसभा में इन पांच सीटों पर जीत के बाद संख्या बढ़कर 106 हो गई है। वहीं I.N.D.I.A गुट के पास 87 और बाकी के दलों के पास 28 सीटें हैं। राज्यसभा में सांसदों की कुल संख्या 245 है। फिलहाल राज्यसभा में 230 सांसद हैं, जबकि 15 सीटें खाली हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed