---Advertisement---

जय शाह बने ICC के नए चेयरमैन, ग्रेग बार्कले की लेंगे जगह

On: August 27, 2024 3:35 PM
---Advertisement---

Jay Shah New ICC Chairman: बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह को आईसीसी का नया चेयरमैन बनाया गया है। वो इस पद पर मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो जाएगा। ऐसे में शाह ग्रेग के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के अगले ही दिन यानी 1 दिसंबर से अपना कार्यभार संभाल लेंगे। बता दें कि जय शाह अध्यक्ष को स्वतंत्र रूप से निर्विरोध चुना गया है। शाह को चेयरमैन बनने के लिए आईसीसी बोर्ड के 16 में से 15 सदस्यों का समर्थन था। 

गौरतलब है कि आईसीसी चेयरमैन बनने वाले जय शाह 5वें भारतीय बन गए हैं। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ये भुमिका निभा चुके हैं।

ग्रेग बार्कले ने पहले से ही अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया था। वह पिछले चार सालों से इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे। आईसीसी का चेयरमैन 6 सालों तक अपना कार्यकाल संभाल सकता है। कार्य की अवधि दो-दो साल की होती है। ब्रार्कले 2020 से इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘सलवार का नाड़ा खोलना रेप की कोशिश, महज अश्लील हरकत नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत