---Advertisement---

जमशेदपुर: 12 साल की विक्षिप्त किशोरी के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

On: August 30, 2024 10:00 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुष्कर्म के इन मामलों में दरिंदों को सजा दिलवाने में भी पुलिस का काम संतोषजनक नहीं है।  इस बीच जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह निवासी एक 12 वर्षीय विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की है। हालांकि, मामले का खुलासा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब पीड़िता की बड़ी बहन ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजन समेत बारीडीह बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए। बारीडीह बजरंग चौक निवासी आरोपी विजय मुर्मू को पकड़कर पिटाई करने के बाद सिदगोड़ा थाने में सौंप दिया गया।

जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी तीन बेटी और एक बेटा के साथ रहती है। मंझली बेटी मानसिक रुप से विक्षिप्त है। आरोपी विजय ऑटो चालक है और वह अक्सर घर के पास आकर नशे की हालत में हंगामा करता है। मंगलवार को वह घर पर आया था। बेटी घर पर अकेली थी। वह बेटी को अपने साथ बाहर ले गया और घर के बाहर एक कंडम कार में दुष्कर्म किया। इस दौरान बड़ी बेटी के देखने पर वह भाग गया। बड़ी बेटी ने घटना की जानकारी दी पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद