छत्तीसगढ़

सिलाई मशीन लेने गई युवती के साथ गैंगरेप, 5 आरोपी अरेस्ट

ख़बर को शेयर करें

छत्तीसगढ़: कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हवस के भूखे पांच दरिंदों ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत 20 दिन बाद की है। 9 अगस्त की शाम युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।

हालांकि, 29 अगस्त को पीड़िता और उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।