---Advertisement---

पटना: ससुराल में पत्नी और साली को मारी गोली, फिर खुद कर लिया सुसाइड

On: September 1, 2024 10:50 AM
---Advertisement---

पटना: बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे युवक ने पारिवारिक विवाद में पहले पत्नी और साली को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि साली की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह वारदात हुई है। दीपक की पत्नी कुछ महीने पहले ही अपने मायके से वापस आई थी, और बताया जा रहा है कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई थी। दीपक अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संभवतः वह जाने को तैयार नहीं थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक की पत्नी और साली दोनों गर्भवती थीं। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now