---Advertisement---

छिपकली के कारण 5 घंटे लेट हुआ मुंबई-रांची विमान

On: September 2, 2024 7:38 AM
---Advertisement---

रांची: मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरने को तैयार इंडिगो एयरलाइंस का विमान मुंबई एयरपोर्ट पर एक छिपकली की वजह से 5 घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-रांची विमान में रविवार को छिपकली दिखायी देने के बाद विमान मुंबई एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरा। विमान अपने निर्धारित समय दोपहर 1.35 बजे के बजाय एक घंटा विलंब से उड़ान भरने के लिए रनवे पर आया। इसी दौरान एक यात्री को विमान में छिपकली दिखाई दी। उन्होंने अलार्म बजाने के साथ शोर मचाया।

विमान में छिपकली का पता लगाने के लिए ग्राउंड स्टाफ के साथ केबिन क्रू के सदस्यों को लगाया गया। इस दौरान विमान में पायलट की ओर से घोषणा की गयी कि ग्राउंड स्टाफ की मंजूरी के बाद ही फ्लाइट उड़ान भरेगी। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने सभी यात्रियों को विमान से उतरने के कहा। इसके बाद विमान में फिर से जांच शुरू की गयी।

इधर, यात्रियों ने टर्मिनल मैनेजर से दूसरे विमान की व्यवस्था करने की बात कही। विमान शाम 6.45 बजे मुंबई से रांची के लिए उड़ान भरा और रात 9:33 बजे रांची पहुंचा और सवा दस बजे रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरा। वहीं, इंडिगो के अधिकारियों ने बताया कि रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर छिपकली नहीं मिली।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now