---Advertisement---

विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया

On: September 3, 2024 2:52 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों के बीच 222 साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कुराहट छा गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023 -2024 में 1272 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण होना है इसी कड़ी में आज विद्यार्थियों के बीच 222 साइकिल का वितरण किया गया। वही रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी ने कहा कि बच्चियों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा फर्ज है अब बच्चे साइकिल से स्कूल पहुंचेंगे तो उनका कीमती समय बचेगा जो वह अपनी पढ़ाई में लगा पाएंगे। सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाले बच्चियों को विद्यालय आने में काफी सहूलियत होगी। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी विमल कांत झा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी कुमारी (पूर्वी), प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक,उप प्रमुख आरती देवी, मोहम्मद फारूक समेत प्रखंड कार्यालय एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now