---Advertisement---

आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा करेगा आंदोलन : राजेश गुप्ता

On: September 3, 2024 2:07 PM
---Advertisement---

रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ओबीसी समुदाय के आरक्षण को बढाकर नवीं सूची में डालने और जाति जनगणना के लिए पुनः क्रमबद्ध आंदोलन करेगा। पहले चरण में राज्य के सभी सांसदों, सभी पार्टियों के अध्यक्षों को इस बाबत मांग पत्र सौंपी जाएगी और महामहिम राजभवन के समक्ष 10 सितंबर को विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त बातें आज प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि ओबीसी के साथ लगातार नाइंसाफी हो रही है। ओबीसी को छोड़कर सभी वर्गों को उसके जनसंख्या अनुपात में आरक्षण प्राप्त हो गया है तो फिर ओबीसी के साथ भेदभाव क्यों? जब राज सरकार ने ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर नवीं अनुसूची में डालने हेतु महामहिम राज्यपाल को भेजा गया है जिसे कार्य रूप नहीं दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि महामहिम राज्यपाल महोदय राज्य सरकार से प्राप्त ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजी जाए।


प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार, प्रदेश सचिव सुग्रीव यादव, वसीम अकरम, कमलेश चौधरी, कुमार श्रीराम, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now