---Advertisement---

11 को बंद के दौरान सीमावर्ती जिले एवं एन एच जाम किए जाएंगे : पुष्कर महतो

On: September 4, 2024 5:12 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर, राजकीय मान सम्मान अलग झारखंडी पहचान, पुत्र पुत्रियों को रोजी -रोजगार नियोजन का अधिकार की गारंटी सौ फीसद करने तथा सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु.देने की मांग को लेकर आहूत झारखंड बंद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज राज्य स्तरीय समीक्षा की गई।


राज्य स्तरीय समीक्षा में आंदोलनकारियों ने  10 सितंबर को मसाल जुलूस अपने-अपने जिलों में एवं 11 सितंबर को झारखंड बंद करने की दिशा में जबरदस्त जोश  दिखाते हुए तैयारियों की जानकारी दी। आंदोलनकारियों ने  झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक के प्रधान सचिव पुष्कर महत्व एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बताया कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की सभी बॉर्डर क्षेत्र को बंद कर परिवाहन का परिचालन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा जगह-जगह पर एनएच जाम किए जाएंगे। आंदोलनकारियों ने  बताया कि जाम के दौरान सभी परंपरागत अस्त्र शस्त्र लिए रहेंगे। बंद शांतिपूर्ण होगा। बंद के दौरान सभी आकस्मिक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगे।


समीक्षा बैठक में पलामू प्रमंडल दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल एवं दुमका प्रमंडल के झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें विदेशी महतो,रोजलीन तिर्की, सूर्य देव भगत सीताराम उरांव, बालकिशन उरांव कामेश्वर पासवान प्रमोद सोनी चंद्रधान मेहता, प्रदीप सिन्हा, खूंटी से महबूब अंसारी तैयब अंसारी रोहित सुरीन, के. पतरस आइंद्, सुरेश महतो, धनेश्वर महतो विद्यार्थी, करमचंद महतो,  जिदन कोल, नारायण मंडल,बिनोद महतो, इम्तियाज़ खान, जुबेर अंसारी, राजदेव महथा, हाबुलाल गोराइ, उषा देवी जासो देवी, सहित अन्य प्रमुख थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now