---Advertisement---

रुडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

On: September 10, 2024 3:00 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह किया गया। मुख्यअतिथि श्री सुदेश कुमार महतो पूर्व उपमुख्यमंत्री झारखंड सह सिल्ली विधायक, श्री अनुराग श्याम अंबास्ता डिविजनल मैनेजर केनरा बैंक सर्कल ऑफिस रांची, रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार उपस्थित हुए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन प्रखंड से आए महिलाओं ने भाग लिया। अतिथि सुदेश कुमार महतो ने यह संदेश दिया की आप सभी लोग प्रशिक्षण के बाद अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर खोलें कयोकि आज के दौर में ब्यूटी पार्लर का बहुत मांग है हर कोई सुंदर दिखना चाहती है मेहनत और इमानदारी से अपना कार्य करे और लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने और आगे बढ़ाने में सहायता करे।

डिविजनल मैनेजर अनुराग श्याम अंबास्ता ने बैंक से जुड़ी सारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दिए दिए और लोन लेकर स्वरोजगार को आगे बढ़ाएं। रूडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने संस्थान के कार्यकलाप को बताया और बेहतर करने की बात कही। मंच का संचालन मौके पर वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो ने किया। मौके पर सबिता पोद्दार, अष्टमी सिंह, मेघा रॉय, दशरथ महतो,महेश रुहिदास , सुनील मुंडा उपस्थिति रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now