गढ़वा: बसपा प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने शनिवार को बदलाव यात्रा सह जनसंपर्क का 22वां दिन सदर प्रखंड के दुबे मरठिया पहुंचा। वहां पर उन्होंने लोगों की समस्याओं से अवगत होकर निदान करने का भरोसा दिलाया।

नुक्कड़ सभा के माध्यम से मौके पर सैकड़ों भाईयों माताएं बहनों को सम्बोधन में कहा कि पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से लूट मचा हुआ है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। लोग आवास निर्माण और चापाकल के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रखंड को जोड़ने वाले मुख्य सड़क का निर्माण न करवा कर 50-50 प्रतिशत शेयर और कमीशन मिल रहा है। उस सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। उससे आम जनता को कोई मतलब नहीं है, बाहरी भगाओ और गढ़वा बचाओ के नारे के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि गरीब मजदूर के शिक्षित बनकर अपने समाज और क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाएंगे। आगे यह भी कहा कि गढ़वा को विकास नहीं सिर्फ़ लूट हुआ है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता यहां के वर्तमान मंत्री को अपना पूरा समर्थन दिया। भारी मतों से जीत सुनिश्चित की। इस आस मे की अब यहां का विकास होगा।

बच्चों के शिक्षा व्यवस्था मज़बूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी, पलायन थमेगा क्षेत्र मे खुशहाली आएगी। परंतु ये सभी सपने धरे के धरे रह गए। यहां की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। यहां जो भी सता में आया विकास के बजाय उल्टा लूटने का काम किया है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टचार हावी है। गरीब और गरीब एवं अमीर और अमीर होता चला जा रहा है।














