---Advertisement---

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में 2-1 से दर्ज की जीत

On: September 14, 2024 12:35 PM
---Advertisement---

India vs Pakistan Hockey Asian Champions Trophy 2024: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मैच का पहला गोल भले ही पाकिस्तान ने किया, लेकिन 13 और 19 मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से भारत को विजयी लीड दिला दी।

मैच का पहला गोल पाकिस्तान की ओर से आठवें मिनट में आया। फील्ड गोल के साथ नदीम अहमद ने अपनी टीम को 1-0 की लीड दिला दी, लेकिन इसके बाद भारत ने कोई मौका नहीं दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कुछ ही देर में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। पहले क्वार्टर के बाद स्कोर भले ही 1-1 के साथ बराबर था, लेकिन दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, इसे भी ‘सरपंच साब’ ने नेट के भीतर डाला। 19वें मिनट की स्कोर लाइन 2-1 अंत तक बरकरार रही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल