---Advertisement---

रांची: केनरा बैंक का ATM काटकर 7 लाख चुरा ले गये अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

On: September 15, 2024 9:50 AM
---Advertisement---

रांची: रातु के सिमलिया में केनरा बैंक का ATM काटकर अपराधी 7 लाख चुरा ले गये। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 3 बजे नकाबपोश अपराधियों ने सिमलिया हाजी चौक स्थित केनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि अपराधी गैस कटर की मदद से 6.72 लाख की चोरी कर फरार हो गये। अपराधकर्मी दो कार में सवार होकर आये थे। इसमें एक स्कार्पियो रेकी कर रहा था।

मामले को लेकर पंडरा ओपी के हेहल काजू बागान आनंद नगर में रहने वाले ईपीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी कुमार रितेश की ओर से रातू थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं फिंगर प्रिंट दस्ते की मदद ली जा रही है। इसमें तकनीकी सेल की भी मदद ली जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now