---Advertisement---

जिस सीट पर भाजपा विधायक, वहां परिवर्तन करेगी जनता : धीरज दुबे

On: September 17, 2024 10:39 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि झारखंड के जिस विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक काबिज है वहां जनता परिवर्तन करने का मिजाज बना चुकी है। धार्मिक धुर्वीकरण और हिंदू मुसलमान के आधार पर लोगों को वरगलाकर चुनाव जीतने वाले ज्यादातर भाजपा विधायक अपने क्षेत्र में निष्क्रिय रहे हैं। मोदी और पार्टी के नाम पर चुनाव जीतकर तो विधानसभा पहुंच गए परंतु पूरे कार्यकाल में जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं रहा। क्षेत्र की समस्याओं का निदान तो दूर ज्यादातर भाजपा विधायकों ने विधायक कोटे की राशि का भी दुरुपयोग कर सिर्फ निजी हित साधने का काम किया है। उन्हें इस बात का भ्रम हो गया है कि जनता पार्टी और उनके बड़े नेताओं के नाम पर उन्हें वोट दे देगी

झारखंड विधानसभा में पारित 1932 का खतियान, पिछड़ी जाति के लिए 27% आरक्षण एवं आदिवासियों के लिए पारित सरना धर्म कोड पर किसी भाजपा विधायक या सांसदों ने केंद्र सरकार को आगाह करने का काम नहीं किया। यहां तक की झारखंड के 8 लाख लाभुकों का बकाया प्रधानमंत्री आवास का पैसा, रॉयल्टी का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए मांगने की हिम्मत भी किसी ने नहीं दिखाई। चुनाव में टिकट कटने के डर से भाजपा के विधायक और सांसदों ने झारखंड की जनता के अहित पर भी चुप्पी साधे रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ कर दिया, 200 यूनिट तक बिजली बिल एवं बकाया बिल भी माफ कर दिया, यूनिवर्सल पेंशन योजना, किशोरी समृद्धि योजना एवं मईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है तो भाजपा के लोगों को पेट में दर्द हो रहा है और ऐसे कल्याणकारी योजना को बंद करने के लिए माननीय उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करवा दे रहे हैं। भाजपा के विधायक जनहित में खुद कुछ नहीं करते बल्कि राज्य सरकार द्वारा की जा रही कल्याणकारी कामों को भी रोकने का भरपूर प्रयास करवाते रहते हैं। जिसे राज्य की जनता बखूबी देख रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता भाजपा विजेता सीटों पर परिवर्तन कर जनहित के काम करने वाली जनप्रतिनिधि को चुनेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील