---Advertisement---

झारखंड में बारिश ने बरपाया कहर, 8 की मौत

On: September 17, 2024 9:45 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में बारिश इन दिनों कहर बरपा रही है। यही वजह है कि अब तक भारी बारिश की वजह से राज्य में 8 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं नदियां उफान पर है और कई डैम के फाटक खोले गए हैं। साथ ही कई सड़कें और डायवर्सन बह गए, जिसके चलते गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट गया है।

राजधानी रांची के निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों के घर में पानी घुस चुका है जिससे लोगों का जीवन अस्त हो गया है। वही बारिश की वजह से कई जगह पर बिजली के खंभे गिर गए हैं या तार टूट चुका है जिससे बिजली भी गुल है। इस वजह से लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है। वही कोल्हान के जमशेदपुर और सरायकेला की बात करें तो यहां की खरकई और स्वर्णरेखा नदियां उफ़ान पर है।

8 लोगों की मौत

गढ़वा में रंका के मनोज सिंह खरवार और बिशुनपुरा की हेवंती देवी के शव नदी से बरामद किए गए। पलामू में नदी में बहकर अरर के कोरैल परहिया की तो दीनादाग के किशोर निरंजन की आहर में डूबकर मौत हो गई। लातेहार के चंदवा में लोहरदगा के युवक राहुल तुरी और चतरा के कुंदा में वृद्ध हरवंश गंझू की पेड़ गिरने से जान गई। प. सिंहभूम के हाटगम्हरिया और जामताड़ा में एक-एक वृद्ध की मौत हो गई।

मंगलवार को राज्य में तेज हवा, वज्रपात और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं 18 सितंबर से मौसम सामान्य होने की संभावना है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न