---Advertisement---

मुरी सिल्ली आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित,लोग बेहाल

On: September 18, 2024 2:04 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली मुरी एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से भारी वर्षा होने के कारण क्षेत्र में बिजली विगत तीन दिनों से गायब है। बिजली क्षेत्र में तीन दिनों से नहीं रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही साथ छोटे-छोटे कुटीर उद्योग बंद हो चुके हैं रोजगार को लेकर लोग काफी चिंतित हैं। वही लोगों का कहना है कि मुरी सिल्ली में बिजली की व्यवस्था काफी लचर है जिससे बच्चों की पढ़ाई करने में दिक्कत उठानी पड़ती है। बिजली क्षेत्र में 24 घंटे में 3 घंटा भी बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती है। बिजली की समस्या को देखते हुए लोगों ने चेतावनी दिया है कि अगर बिजली सही ढंग से आपूर्ति नहीं की जाती है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता को फोन लगाने पर उनका फोन नहीं लगा क्योंकि उन्होंने अपने कॉल को दूसरे नंबर पर अग्रसारित कर रखा था। दुसरी ओर समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now