---Advertisement---

रांची: कडरू तालाब में 14 वर्षीय लड़का डूबा, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

On: September 19, 2024 10:55 AM
---Advertisement---

रांची: कडरू तालाब में 14 वर्षीय लड़का डूब गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण स्कूली बसें जहां-तहां फंस गई हैं।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय इरशाद नहाने के लिए तालाब में गया था, इसी दौरान वह पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर इरशाद को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। परिजनों ने प्रशासन से मदद मांगी लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल सकी।

जिसके बाद आक्रोशित लोगों द्वारा कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई और हज हाउस के पास सड़क जाम कर दिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप किए हुए हैं। अधिकारी स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें