---Advertisement---

Garhwa: परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर भाजपा की हुई बैठक

On: September 20, 2024 2:04 PM
---Advertisement---

Garhwa: गढ़वा विधानसभा में परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर रंका सभा स्थल पर भाजपा नेताओं ने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल निरीक्षण एवं बैठक किया गया। परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित अन्य कई सांसद विधायक नेता शामिल होंगे।


मौके पर कार्यक्रम को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम से गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में परिवर्तन का इतिहास लिखने का काम करेगा। आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता झारखंड से भ्रष्ट झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के प्रमंडलीय सह प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो मंत्री मिथलेश ठाकुर के तानाशाही से जनता त्राहिमाम कर रही है। भाजपा का यह परिवर्तन यात्रा झामुमो सरकार के विदाई का आगाज है।

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा का परिवर्तन यात्रा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो सरकार का विदाई का शुभारंभ करेगा। परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में हजारों हजार लोग रंका में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो मंत्री के आतंक से स्थानीय जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारो तरफ लूट भ्रष्टाचार चरम सीमा पार हो चुका है। उन्होंने कहा कि झामुमो मंत्री विधायक ने गढ़वा को लुटने का काम किया है आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता भ्रष्ट मंत्री को खदेड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने एक भी योजना जनहित में नहीं चलाया। सिर्फ ठग कर वोट लेना ही इनका चरित्र है।

मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता मुकेश निरंजन सिन्हा अलखनाथ पाण्डेय विवेकानंद तिवारी भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे मुरारी यादव  शिवलाल सिंह राजकुमार विश्वकर्मा सच्चीदानंद तिवारी शेखर भुईयां बलराम यादव राजेश्वर बैठा संतोष चंद्रवंशी गिरीवर यादव संतोष तिवारी बसंत प्रसाद मनोज ठाकुर धर्मेंद्र कुमार संजय तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now