---Advertisement---

जमशेदपुर: बर्मामाइंस में अतिक्रमण तोड़े जाने का भारी विरोध, पीछे हटा प्रशासन

On: September 27, 2024 11:56 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बर्मामाइंस इलाके में स्थित लालबाबा फाउंड्री और कैलाशनगर सहित 70 एकड़ ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने का आदेश लेकर पहुंची प्रशासन की टीम, लोगों के भारी विरोध के बाद वापस लौट गई। बता दें कि न्यायालय के द्वारा 70 एकड़ जमीन टाटा स्टील को सौंपने का आदेश दिया गया है। जिसके आलोक में शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा कोर्ट के नजीर की मौजूदगी में तोड़ा जाना था। लेकिन स्थानीय वासियों, व्यवसाई और राजनीतिक दल के नेता इसके विरोध में जुट गए थे। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने वज्र वाहन, मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों को रोक दिया। वे मांग कर रहे थे कि उन्हें हाईकोर्ट जाने और वहां से राहत पाने के लिए मौका दिया जाए।

वहीं प्रशासन फोर्स के साथ न पहुंचे इसके लिए स्थानीय वासियों ने टायर जलाकर सड़क को अवरूद्ध कर दिया था। इधर दोपहर 2:00 बजे बाद न्यायालय की ओर से नजीर धीरज कुमार टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी पांच जेसीबी और काफी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे हुए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

जमशेदपुर:लोको कॉलोनी में हुआ मां पहाड़ी का आगमन,आशीर्वाद लेने के लिए लगा लोगों का तांता

जमशेदपुर: जिप सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने परसुडीह सहित कई इलाकों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की