गढ़वा

गढ़वा नगर निकाय चुनाव: दीपक कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड पार्षद प्रत्याशी दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे घर-घर पहुंचे, लोगों से मुलाकात की और आगामी मतदान में अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। वार्डवासियों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें समर्थन देने का भरोसा जताया।

मौके पर उनकी धर्मपत्नी स्नेहा देवी भी मौजूद रहीं। स्नेहा देवी पूर्व में वार्ड नंबर 10 की वार्ड पार्षद रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल में सड़क, नाली, साफ-सफाई और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को सराहनीय माना गया था। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए एक बार फिर परिवार को मौका देने की बात कही।
दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे वार्ड के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे और हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए, जिससे वार्ड में चुनावी माहौल और भी गरमा गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।