---Advertisement---

रांची: सीएम हेमन्त सोरेन ने किया निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

On: September 28, 2024 5:35 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मेकॉन चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। वे डोरंडा स्थित जैप वन के शौर्य सभागार में नव चयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद वहां गए थे। हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कई जानकारियां भी ली। साथ ही उन्हें कार्य को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now