---Advertisement---

रांची: ताला तोड़कर प्रभार लेने के मामले की जांच करने नामकुम अंचल पहुंचे सदर एसडीओ

On: September 29, 2024 10:17 AM
---Advertisement---

रांची। रांची के नामकुम अंचल में कार्यालय का ताला तोड़कर सीओ का प्रभार लेने के मामले की जांच करने के लिए रविवार को सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार वहां पहुंचे। उनके साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। रांची डीसी ने एसडीओ को मामले की जांच कर इसमें संलिप्त पदाधिकारियों और कर्मियों को चिह्नित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि भू-राजस्व विभाग ने शुक्रवार की देर रात 91 अंचल अधिकारियों का तबादला किया था। कोडरमा सदर में पदस्थापित सीओ राम प्रवेश कुमार को नामकुम का सीओ बनाया गया। इसके बाद शनिवार को राम प्रवेश कुमार नामकुम अंचल प्रभार करने पहुंचे लेकिन अंचल में ताला लगा था। इसके बाद सीओ ने ताला तोड़कर सीओ का प्रभार ग्रहण किया था। सीओ का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मामले में संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिये थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now