---Advertisement---

मझिआंव: ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कई गांवों को जोड़ने वाली लाईफ लाईन सड़क का हुआ बुरा हाल

On: September 29, 2024 1:45 PM
---Advertisement---


गढ़वा। गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्रों में कई सड़कों का बुरा हाल है। वहीं  बुढ़ीखांड़-करमडीह भाया अधौरा दुबे तहले का जो बुरा हाल है उसे ब्यां नहीं किया जा सकता है। इस सड़क से खरसोता भाया चाका, अधौरा, दुबेतहले,करमडीह, रामपुर,जहारसराय होते हुए मेराल की ओर जाते हैं। वहीं बताते चलें कि 15,16 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण चाका एवं अधौरा गांव के बीच सड़क टुट चुका है।


जिससे सड़क लगभग पांच फीट चौड़ा एवं लगभग 3 फीट गहरा गड्ढा हो चुका है। जिसके कारण सड़क से आवागमन बाधित है। इसका प्रभाव सबसे अधिक चाका गांव वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दस दिनों तक किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क का मरम्मती कार्य करवाया गया। जिससे नाराज  चाका एवं अन्य गांव के सुरेंद्र कुमार रवि वार्ड,उपेंद्र कुमार रवि, दुर्गेश कुमार रवि,मुकेश कुमार रवि,पंकज कुमार, नंदलाल कुमार,ज्वाहर राम,सहजाद खान सहित दो दर्जन से अधिक लोग गढ्डा नुमा सड़क स्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कहा कि हम लोगों के घर में यदि किसी तरह का कोई बीमार पड़ता है या किसी महिला का प्रसव कराना होता है तो तलसबरिया- घुरुआ होते हुए पड़ता है। जो लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूरी अधिक तय करना पड़ता है। इस सड़क को टुट जाने के कारण बच्चे,बच्चियों को इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, जाते वक्त उनका जूता, चप्पल, पजामा भींग जाता है। साइकिल , मोटरसाइकिल से लोग कम दुरी तय कर जल्द बाजी में जाने के लिए पार करते हैं लेकिन कई बार उन्हें गिरते हुए देखा गया है, और कई लोग चोटिल भी हुए है। वहीं लोगों ने कहा कि अप्रिय घटना ना हो और हम लोग परेशान व थक हार कर इस कदम को उठाना पड़ा है। क्योंकि इस तरह के मूलभूत समस्याओं को भी सुधारा नहीं जा रहा है। और अभी पांच दिन बाद नवरात्र चालू हो रहा है, दुर्गा जी की प्रतिमा ले जाना होगा जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


वहीं इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार राम के द्वारा विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी को दी गई। वहीं कमलापुरी समस्या ने गंभीरता से लेते हुए स्थल पर पहुंचे और गड्ढानुमा सड़क को देखा।

तत्पश्चात उनके द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार भगत से मोबाइल पर संपर्क किया गया। इस संदर्भ में श्री भगत ने कहा कि  मेरे संज्ञान में अभी आया है। मैं 24 घंटा के अंदर उसे मरम्मत करा दूंगा। वहीं विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी ने कहा कि यदि बीडीओ साहब के द्वारा 24 घंटे के अंदर नहीं बनवाया जाता है तो मैं वादा करता हूं कि 25वें घंटे बाद माननीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से मिलकर विधायक के निजी फंड से इस सड़क को बनवाने का काम करूंगा। इधर बताते चले कि विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा करमडीह से भाया रपुरा, सेमरहत, तलसबरिया बुढ़ीखांड़ सड़क बनाए जाने को लेकर 26 सितंबर 2024 को शिलान्यास किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि वह सड़क अच्छा है और उसी को बनवाया जा रहा है। बुढ़ीखांड़ भाया चाका, अधौरा, दुबेतहले होते हुए करमडीह तक सड़क बनना चाहिए था। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि इधर हंगामा की जानकारी मिलने और पंचायत का विरोध ना हो जिसके कारण पंचायत मुखिया महताब आलम और बीडीसी प्रतिनिधि जिया खान लोगों के साथ फोटो खींचने के लिए शामिल हो गए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now