---Advertisement---

डीसी ने भंडरिया के राजस्व उप निरीक्षक को किया निलंबित

On: February 11, 2026 5:52 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले में सुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक,अंचल कार्यालय भंडरिया, शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उक्त कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को आयोजित जनता दरबार में प्राप्त एक लिखित शिकायत एवं कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मौजा-जनेवा, खाता संख्या-111, प्लॉट संख्या-863, रकबा-4.28 एकड़ भूमि से संबंधित जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के एवज में ₹10,000 (दस हजार रुपये) की अवैध मांग की गई थी।

प्राप्त शिकायत के आलोक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि हुई तथा संबंधित पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण में भी राशि मांगने की बात स्वीकार की गई। यह आचरण सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रतिकूल पाया गया।

तदनुसार, झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम 9(1) के तहत शिवपत राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, खरौंधी निर्धारित किया गया है, जहाँ वे नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

साथ ही, अंचल अधिकारी, भंडरिया को निर्देशित किया गया है कि आरोप पत्र का गठन कर विभागीय कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रहा है। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध मांग या अनियमितता की सूचना निर्भीक होकर प्रशासन को दें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि