राष्ट्रिय

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया ‘राज्यमाता’, आदेश जारी

महाराष्ट्र: राज्य की शिंदे सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। आज सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें गाय तो माता का दर्जा देते हुए प्रकृति और संस्कृति से जोड़ा है। फैसले में कहा गया है कि देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति में भी इसका बहुत महत्व है। इसी को देखते हुए सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। बता दें कि गाय को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय से आंदोलन चल रहा था जिसे आज सफलता मिली है। भारत भर में पाई जाने वाली गायों की विभिन्न नस्लों पर प्रकाश डालते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने देशी गायों की संख्या में कमी पर भी चिंता जताई है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।