---Advertisement---

मझिआंव: माता शबरी की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर का किया गया उद्घाटन

On: October 7, 2024 2:13 PM
---Advertisement---

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के बीडंडा गांव के भुइंया टोला में भव्य नवनिर्मित माता शबरी का प्राण प्रतिष्ठा ज्ञानी पंडित के द्वारा हिंदू रीति रिवाज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया एवम मंदिर का उद्घाटन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के कर कमलों द्वारा किया गया।

वहीं माता शबरी के प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर के उद्घाटन के पश्चात भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आए रूद्रमहाकाल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

वहीं माता शबरी मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे एवम कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया तथा माता शबरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मौके पर अनुसूचित जनजाति के मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष सुरदेव उरांव, एससी मोर्चा महामंत्री गणेश, राम पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजू भुइंया,बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, सुरदेव भुइंया, चंद्रदेव भुइंया, रामप्रवेश भुइंया, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now