---Advertisement---

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे रांची, मेन रोड में जमाएंगे रंग

On: October 8, 2024 5:03 PM
---Advertisement---

रांची: यदि आप भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस हैं, उनका प्रोग्राम देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। जी हां, राजधानी रांची में पवन सिंह पहुंच गए हैं और आज शाम को उनका कार्यक्रम होना है। हार्ट ऑफ सिटी अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड में पवन सिंह का कार्यक्रम होने वाला है। चंद्रशेखर आजाद क्लब दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से उन्हें माता के जागरण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

यहां वह मां भवानी के जागरण में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुती देंगे। वहीं, अपने अंदाज में कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुती देकर लोगों को झुमाएंगे। इससे पहले पवन सिंह के रांची पहुंचने पर उनका स्वागत चंद्रशेखर आजाद क्लब दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष रमेश सिंह, सोशल वर्कर युवराज सिंह समेत अन्य ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now