---Advertisement---

रांची: चुटिया से लापता हुई बच्ची लौटी घर, जिस युवक ने उठाया उसी ने पहुंचाया

On: October 10, 2024 10:12 AM
---Advertisement---

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड से बुधवार को करीब 12 बजे चार साल की बच्ची लापता हो गयी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को अपनी गोद में उठा कर ले जाता दिखा था। आज यानी गुरुवार को उसी युवक ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार वह युवक बच्ची को अपने साथ सिल्ली लेकर चला गया था, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक बच्ची को अपने साथ लेकर सिल्ली क्यों गया था।

गौरतलब है कि शंभु साव बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दुकान से कुछ सामान लेने गये थे। इसी दौरान बच्ची भी उनके पीछे-पीछे निकल गयी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बच्ची को एक युवक अपनी गोद में उठाकर ले जा रहा है। परिजनों ने चुटिया थाना की पुलिस को इस बात की सूचना देर शाम दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now