---Advertisement---

हिंडाल्को में चार दिवसीय साबुन और डिटर्जेंट निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

On: October 10, 2024 4:42 PM
---Advertisement---

मुरी:-हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग के द्वारा गुरुवार के दिन चार दिवसीय साबुन और डिटर्जेंट बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। इस कार्यक्रम पर हिंडालको कंपनी के क्लस्टर एच आर हेड शिशिर मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान हिंडालको सीएसआर की ओर से सभी महिलाओं को साबुन और डिटर्जेंट बनाने की आवश्यकताओं की पूर्ति का आश्वासन दिया।

हिंडालको मुरी प्लांट के एचआर हेड अरुण राय ने कहा कि हम धीरे-धीरे सीएसआर में आगे बढ़ रहे हैं जैसा कि हमने वादा किया था। इस अवसर पर सीएसआर अनिल सिंह ने भी मौके पर उपस्थित होकर कहा की जरूरत के सभी सामान आप सभी को उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि रोजगार को लेकर आप लोग नया आयाम स्थापित कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके।

कार्यक्रम में हिंडाल्को के अधिकारी कुमार अभिषेक, नीतीश सिंह, प्रभात तिवारी, संदीप कुमार और भरत सिंह भी मौजूद रहे। हिंडाल्को की यह पहल न केवल स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को उद्यमता के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करना जिससे वह अपने जीवन को बेहतर बना सके।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now