झारखंड

7000 करोड़ के कोकीन के बाद दिल्ली में फिर एक बार 2000 करोड़ की कोकीन पकड़ाई

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी: दिल्ली में पुलिस के स्पेशल सेल को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है इसके पहले 7000 करोड़ की ड्रग्स की खेप जिस सिंडिकेट से पकड़ी गई थी। बताया जा रहा है कि इस सिंडिकेट गैंग से 2000 करोड़ की कोकीन गुरुवार को फिर से एक बार पकड़ी गई है

मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को 200 किलो कोकीन बरामद की।इसकी कीमत इंटरनेशनल बाजार में 2000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी स्पेशल सेल ने दिल्ली के रमेश नगर इलाके से ये कोकीन जब्त की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस अब तक 7000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद कर चुकी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में इतनी भारी मात्रा में कोकीन लाने का आरोपी व्यक्ति लंदन भाग गया है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने रमेश नगर के स्थित एक गोदाम से 200 किलो कोकीन बरामद की. ये कोकीन तस्करी करके यहां रखी हुई थी.ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ होने की वजह वो कार रही जिससे इसे तस्करी करके लाया जा रहा था.‍कोकीन ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार में जीपीएस लगा हुआ था. पुलिस ने अपने ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए कार में लगे जीपीएस के जरिए लोकेशन को ट्रैक किया और ये ड्रग्स जब्त कर ली. ये जब्ती उसी गिरोह से जुड़ी हुई है, जो पिछले मामले में शामिल था. इस गिरोह से पहले भी 560 किलो से ज्ययादा कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया गया था.

गांधी जयंती के जब्त हुई थी ड्रग्स

ये पूरी ड्रग्स 2 अक्तूबर को दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से जब्त की गई थी. इस ड्रग्स की कीमत इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से 5,620 करोड़ रुपये थी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।