

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम एसएसपी ने जिले के कई थाना प्रभारियों में फिर बदल किया है।प्रवेश चंद्र सिन्हा को बागबेड़ा थाना प्रभारी से हटाकर लाइन क्लोज किया है।गोपाल कृष्ण यादव को बागबेड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार पंडित को बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है।साकची थाना प्रभारी संजय कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है।आनंद मिश्रा को साकची का नया थानेदार बनाया गया है।
मानगो थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार पंडित को बिरसानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। रजनीश आनंद को मुसाबनी थाना प्रभारी के पद से हटाकर लाइन क्लोज कर दिया गया है।उनकी जगह मोहम्मद अमीर हमजा को मुसाबनी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. समीर तिर्की को पोटका थाना प्रभारी के पद से हटकर लाइन क्लोज कर दिया गया है।उनकी जगह रवि होनहागा को पोटका का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. रवि होनहागा उलीडीह थाना में सब इंस्पेक्टर थे. जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को लाइन क्लोज किया गया है. उनकी जगह सुंदर नगर थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल को जादूगोड़ा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026




