---Advertisement---

गढ़वा मंडल कारागार में डीसी व एसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी

On: October 18, 2024 7:19 AM
---Advertisement---

गढ़वा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार देर रात्रि में गढ़वा के मंडल कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी दल में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ,गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार,परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, कार्यपालक दंडाधिकारी, शहर थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। दो घण्टे से अधिक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो,सभी सेलों,कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया। छापेमारी में किसी भी प्रकार के कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ। इस दौरान उपायुक्त श्री जमुआर ने कैदियों को दी जाने वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों व अन्य सुविधाओं से अवगत हुए। मौके पर उन्होंने जेल के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now