---Advertisement---

भारतीय मजदूर संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर किया उन्हें नमन,दी श्रद्धांजलि

On: August 17, 2023 2:42 PM
---Advertisement---

अमेरिका और कई देशों दबाव के बावजूद किया परमाणु परीक्षण: अभिमन्यु सिंह

जमशेदपुर:भारतीय मजदूर संघ,पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा रेलवे मजदूर संघ के टाटानगर कार्यालय में दिनांक 16 अगस्त 2023 दिन बुधवार को मृदु भाषी प्रखर वक्ता तेजस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 6 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उन्हें शत शत नमन करते हुए भावभीनी श्रंद्धांजलि दी गई।

इस दौरान प्रदेश मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह् के द्वारा उनके जीवनी का संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री काल में 11 मई से 13 मई 1998 में राजस्थान के पोखरण में 5 परमाणु परीक्षण किया गया था। जिसके कारण अमेरिका सहित अनेक देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। परन्तु श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने उस समय साहस एवं धैर्य का परिचय देते हुए देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखे।

इस पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,जिला सह मंत्री अनिमेष कुमार दास,जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई