---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल मूरी में छात्रों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की दिलाई गई शपथ

On: October 22, 2024 2:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली : – संत माईकल स्कूल मूरी में छात्रों को यूनियन बैंक मूरी शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को प्रभावी बनाना जन जागरूकता से ही संभव हो सकेगा। नागरिकों को समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के अभियान में सबको मिलकर अपनी सहभागिता निभानी होगी एवं प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना होगा । इस कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षको एवं उनके सहकर्मियों को भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विधालय के निर्देशक श्री राकेश कुमार , प्रधानाचार्य श्री सी. एल. प्रजापति एवं सभी शिक्षक शिक्षकाए सपना दत्ता, हनि कश्यप, किशोर कुमार, वि वेंकट राव, प्रतिमा कुमारी, एन. सी. साहू, अजय बड़ाइक, शंकर महतो, रमेश गोराई , ममता गोस्वामी, सुशील कुमार, अभिरुप दत्ता इत्यादि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now