---Advertisement---

संस्कार भारती का भू-अलंकरण,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्टूबर को

On: October 22, 2024 5:51 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:रंगमंच,साहित्य एवं ललितकलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई कार्य समिति की ऑनलाइन बैठक में,भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक उत्सव धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धनतेरस की पूर्व संध्या पर भू-अलंकरण, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण जी के दिशा निर्देश में लिया गया

इस वर्ष यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर (सोमवार) संध्या 4 बजे से शास्त्री नगर ब्लाॅक नम्बर 4 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होगी ।

प्रतियोगिता का विषय :- विज़न फॉर विकसित भारत

संस्कार भारती जमशेदपुर की भू-अलंकरण विधा संयोजिका श्रीमती पूरबी घोष ने इस संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बाल- बालिका,महिला-पुरुष प्रतिभागी अंतिम तिथि 27 अक्टूबर (रविवार) तक 7856968181के माध्यम से संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की मंत्री श्रीमती अरुणा भूषण से संपर्क कर अपना नाम पंजियन करा लें। आकर्षक पुरस्कार के अलावे सभी प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र प्रदान किया जायेगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:सड़क पर चल रही महिला को बस में खींचा,गैंगरेप, खून से लथपथ सड़क पर फेंका,ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार, बस जप्त

Up: कुदरत का कहर, आंधी तूफान बारिश से 89 से ज्यादा की मौत,मचा कोहराम

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!