---Advertisement---

देश के कई CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मैनेजमेंट को भेजा गया था संदेश

On: October 22, 2024 8:59 AM
---Advertisement---

Bomb Threats In Schools: देशभर के कई सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में दो दिल्ली और एक हैदराबाद में है। सूत्रों के मुताबिक यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। यह ई-मेल स्कूल मैनेजमेंट्स को सोमवार देर रात भेजे गए थे। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार सबसे पहले तमिलनाडु के CRPF स्कूल को यह धमकी मिली थी। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने देश के सभी CRPF स्कूलों में यह मैसेज भेज दिया था। कुछ ही देर में एक-एक करके कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने लगीं। दिल्ली के 2 CRPF स्कूलों और हैदराबाद के CRPF स्कूल को भी ऐसा ही ईमेल मिला है। इन धमकियों से पूरे देश में हड़कंप मच गया है।

ये धमकी भरे मेल, रविवार सुबह नई दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार क्षेत्र में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में एक जोरदार धमाके के एक दिन बाद आए हैं। दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं, लेकिन बम धमाके को लेकर अभी तक कोई सुराग  हाथ नहीं लगा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now