---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में ड्राइंग,पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

On: October 24, 2024 2:55 AM
---Advertisement---

सिल्ली : संत माईकल स्कूल मुरी में ड्राइंग,पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कि गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा बहुत सुंदर- सुंदर ड्राइंग तथा पेंटिग बनाए। बहुत अच्छी तरह से कविता वाचन किए तथा सरल शब्दों में ज्ञानवर्धक निबंध भी लिखें। बच्चे काफी उत्साहित थे। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल निर्देशक श्री राकेश कुमार ने इस मौके पर विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने से छात्र छात्राओं का स्वर्णिम विकास होता है एवं उन्हें खुद को बेहतर साबित करने का अवसर भी मिलता है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने कहा जितना अधिक बच्चे प्रतियोगिता में भाग लेगे उतने ही अधिक अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारेंगे और अधिक सफलता मिलेगी।स्कूल प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए सभी विजेताओ को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिए एवं सभी शिक्षको को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिए। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ वि. वेनेकेट राव,किशोर कुमार ,मनीषा सिंह, रमेश गोराई, सुशील कुमार,सीमा झा,प्रीति नंदा, श्वेता रेजिस भेंगरा,सोमंशी कुमारी तिवारी, हनी कश्यप एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now