---Advertisement---

अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर किया हमला, 87 सैनिकों की मौत; वीडियो में कैद हुई तबाही

On: March 4, 2026 9:54 PM
---Advertisement---

तेहरान/कोलंबो: अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव अब समुद्री मोर्चे तक पहुंच गया है। जंग के पांचवें दिन हिंद महासागर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीलंका के नजदीक समुद्र में ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले में डुबो दिया। इस हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

श्रीलंकाई प्रशासन के मुताबिक यह घटना उनके समुद्री क्षेत्र के करीब अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। विस्फोट के बाद जहाज तेजी से पानी भरने लगा और कुछ ही देर में समुद्र में समा गया। श्रीलंका नौसेना ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 32 घायल नौसैनिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लापता सैनिकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

वायरल वीडियो में जहाज में आग और समुद्र में उठती लहरें दिखाई दे रही हैं।

अमेरिका के रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हिंद महासागर में तैनात अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को टॉरपीडो से निशाना बनाया। उनके मुताबिक यह कार्रवाई रणनीतिक सुरक्षा कारणों से की गई। हालांकि उन्होंने ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

180 नौसैनिक थे सवार

बताया जा रहा है कि युद्धपोत पर करीब 180 नौसैनिक मौजूद थे। 87 की मौत की पुष्टि के बाद शेष सैनिकों में से कुछ को बचा लिया गया है, जबकि दर्जनों अब भी लापता हैं। समुद्र में फैले मलबे और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

भारत से लौट रहा था जहाज

यह वही युद्धपोत है, जिसने पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित International Fleet Review 2026 में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में कई देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया था। ईरानी पोत समारोह के बाद अपने देश लौट रहा था, तभी यह हमला हुआ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श