पलामू

गढ़वा: गिरिनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, बोले- जनता का विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

झारखंड वार्ता न्यूज

गढ़वा: आज समाजवादी पार्टी के गढ़वा विधान सभा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन का पर्चा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचित पदाधिकारी गढ़वा के समक्ष दाखिल किया।

गिरिनाथ सिंह अपने आवास से समर्थकों के साथ निकले और सबसे पहले गढ़ देवी मंदिर पहुंचे। वहाँ पूजा-अर्चना कर चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। मंदिर में देवी का आशीर्वाद लेने के बाद, सिंह अनुमंडल कार्यालय की ओर रवाना हुआ।


अनुमंडल कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाना है। जनता का विश्वास और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। हम निष्पक्ष और समर्पित भाव से जनता की सेवा करेंगे।”

इस मौके पर उनके साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखने लायक था, जो जगह-जगह पार्टी के झंडे और नारों के साथ श्री सिंह का स्वागत कर रहे थे।

नामांकन के बाद गिरिनाथ सिंह ने जनता से मिलकर अपनी योजनाओं और वादों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार पर होगा।

शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, और इस नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।