July 26, 2026

रमना: स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Picsart_24-10-24_16-56-39-042.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

रमना (गढ़वा): प्रखंड में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व बुल्का में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी द्वारा बैनर के साथ युवा महिला मतदाताओं को मतदान के प्रेरित किया गया.

महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप अपना बहुमूल्य वोट के द्वारा एक मजबूत सरकार बना सकते है.कहा कि वृद्ध, दिव्यांग,गर्भवती मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. यहां 85 प्लस वैसे मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते हैं,उनके लिये बैलेट से मतदान की व्यवस्था तथा गर्भवती महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक जाने के लिए ऑटो की व्यवस्था की गई है. वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ईवीएम व वीवीपैट, सीयू का विस्तार से जानकारी दी गई.

इस मौके पर प्रखंड कर्मी जेएसएलपीएस बीपीएम ग्रिजेश शर्मा, कनीय अभियंता रवि कुमार, विनोद कुमार दास सहित विद्यालय के शिक्षिकाएं सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद थे.

ख़बर को शेयर करें।