---Advertisement---

सिल्ली डीएसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया

On: October 25, 2024 1:22 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली थाना के रामडेरा स्थित वन विभाग के अतिथिशाला में आम झारखंड विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में अंतरराज्यीय बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झालदा (पश्चिम बंगाल), अंचल निरीक्षक गोला, थाना प्रभारी झालदा, थाना प्रभारी तुलिन ओपी (पश्चिम बंगाल), थाना प्रभारी सिल्ली, थाना प्रभारी मुरी ओपी,थाना प्रभारी सोनाहातू, थाना प्रभारी बरलंगा इत्यादि उपस्थित थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण, भय मुक्त, स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अपराधियों पर नकेल कसने,चेक नाका पर सघन जांच, अवैध शराब पर रोक लगाने, अवैध हथियारों के आवाजाही पर निगरानी को लेकर विशेष वार्ता की गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 8 हजार करोड़ जारी, लाभुकों के खाते में आएंगे 5000 रुपये

BREAKING: दो साल बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!