---Advertisement---

जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में गढ़वा की टीम बनी विजेता

On: October 28, 2024 2:17 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 18वीं झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024 तक त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल बहादुरपुर बोकारो में आयोजित हुआ। जिसमें गढ़वा जिला जूनियर बालिका टीम विजयी हुई। आगे आपको बताते चले कि गढ़वा जिला बालिका टीम अपना पहला मैच चतरा जिला से खेली। जिसको गढ़वा ने चतरा को 35- 20 के अंतर से हराया। उसके बाद क्वार्टर फाइनल में साहिबगंज को 28- 24 से हराकर आगे सेमीफाइनल में रामगढ़ को 38-32 से हराकर फाइनल में पहुंची। जहां धनबाद बालिका टीम को 39-30 के अंतर से हराकर विजयी हुई। खुशी कुमारी को बेस्ट रेडर का अवार्ड दिया गया।

गढ़वा जिला बालिका टीम के कोच अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे बच्चे काफी मेहनती हैं जिनके मेहनत के बदौलत आज हम लगातार चार वर्षों से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं और आगे भी करने का कोशिश करते रहेंगे। जूनियर बालका टीम को चैंपियन होने की खुशी में गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास षोडशी जी के साथ गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सभी पदाधिकारी ने कोच एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी बधाई देने वाले में से गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक सर सचिव आलोक मिश्रा सर एवं सभी खेल संघ के पदाधिकारी बधाई दिए वहीं सभी सीनियर खिलाड़ियों ने भी सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दिए।

गढ़वा जिला कबड्डी संख्या के अध्यक्ष विकास षोडशी जी ने कहा की गढ़वा जिला के कोच अजय कुमार गुप्ता एवम मैनेजर प्रियंजली कुमारी के लगातार कठिन परिश्रम से गढ़वा जिला बालिका टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही हैं वहीं नेशनल लेवल पर भी अच्छा परफॉर्मेंस कर रही हैं। हमें गर्व है कि हमारे गढ़वा जिला में ऐसे कोच हैं जो अपने कोचिंग के दम पर गढ़वा जिला के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय लेवल पर खिलाने का काम कर रहे हैं। मुझे आशा है कि आने वाले दिन में गढ़वा जिला के बच्चे एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवश्य खेलेंगे। यही शुभकामनाओं के साथ में सभी खिलाड़ियों को पुनः बधाई देता हूं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now