---Advertisement---

बुंडू में बालू गाड़ी चालक संघ ने विकास कुमार मुंडा के नेतृत्व में कदम बढ़ाया विकास कुमार मुंडा को दिया समर्थन,बालू टेंडर व्यवस्था में सुधार की रखी मांग

On: October 30, 2024 6:52 AM
---Advertisement---

संवाददाता  अमित दत्ता

बुंडू: झारखंड मुक्ति मोर्चा के मांझी टोली बुंडू कार्यालय में मंगलवार की संध्या बालू गाड़ी चालक संघ के सैकड़ों सदस्यों ने विकास कुमार मुंडा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए झामूमो की सदस्यता ग्रहण की। बालू गाड़ी चालक संघ के प्रतिनिधियों ने मांग की

कि बालू का तकनीकी रूप से टेंडर नियमित किया जाए और बालू गाड़ियों के संचालन को सुचारू बनाया जाए। इससे न केवल बालू गाड़ी चालक संघ से जुड़े सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित होगी, बल्कि आम जनता को उचित दर पर बालू की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

विकास कुमार मुंडा ने सभी उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि विजयी होने पर उनकी समस्या को वे गंभीरता से माननीय मुख्यमंत्री एवं सदन में उठाएँगे। इस मौके पर गाड़ी चालक संघ के सैकड़ो गाड़ी मलिक सहित चालक मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now