---Advertisement---

मेराल के कई युवाओं ने झामुमो छोड़कर थामा भाजपा का दामन

On: November 5, 2024 12:05 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा गढ़वा कार्यालय में झामुमो छोड़कर मेराल के अनेकों युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने सबको पार्टी में शामिल कराया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो के गुंडाराज से जनता त्राहिमाम कर रही है मेराल के तरके में झामुमो के लोगों ने जनता के साथ मार-पीट किया है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को कलंकित कर रहा हैं गढ़वा से झामुमो को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है मंत्री के लोग लाठी डंडे का सहारा लेकर जनता के आवाज को दबाने में लगे हुए हैं लेकिन गढ़वा के लोग कायर नहीं है गुंडागर्दी करने वाले झामुमो के लोग को सत्ता से हटाने के लिए जनता तैयार हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को पांच साल से गढ़वा के लोग झेल रहे थे। व्यवसायी महिला किसान नौजवान हर लोग झामुमो के माफिया राज गुंडाराज राज से परेशान हो चुके हैं विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता परिवर्तन चाहती है । मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रितम गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह अमित कुमार ओमप्रकाश केशरी जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे उदय तिवारी अनिता गुप्ता विकास तिवारी पार्वती सिंह मीरा यादव रितेश दुबे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

शामिल होने वाले में मुख्य रूप से विजय साह रामाशीष साह सुखनाथ साह सुशील साह शिवपुजन साह सकेन्द्र साह अजय साह अनुप साह दीपक प्रसाद केतन प्रसाद राज गुप्ता लवकुश कुमार सुर्या गुप्ता मिथुन कुमार रविन्द्र कुमार सहित कई अन्य कई दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now