झारखंड

मनरेगा में वित्तीय अनियमितता को लेकर डीसी की कार्रवाई, सगमा प्रखंड के बीडीओ पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

गढ़वा:- सगमा प्रखंड में मनरेगा के तहत् प्रशासनिक व्यय मद हेतु निबंधित आपूर्तिकर्ता मे० सखी चंद प्रजापति द्वारा अवैध तरीके से राशि निकासी की शिकायत नगर उंटारी के पाल्हेकला निवासी धीरेन्द्र कुमार चौबे द्वारा प्राप्त हुई। मे० सखी चंद प्रजापति, कटहरकला, सगमा के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ कि सगमा प्रखंड में मनरेगा के तहत् प्रशासनिक व्यय मद हेतु निबंधित आपूर्तिकर्ता मे० सखी चंद प्रजापति द्वारा अवैध तरीके से राशि की निकासी किया गया है।

प्राप्त शिकायत में मनरेगा अंतर्गत ADMIN मद के आपूर्त्तिकता मे० सखी चंद प्रजापति (M/S SAKHI CHAND PRAJAPATI, GST No. 20BGFPP6152EIZR) के द्वारा कुल जी.एस.टी. कटौती की गई परंतु राशि जमा नहीं कराई गई है। उक्त मामले की जांच अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर की अध्यक्षता में कराया गया, जिसमें शिकायत में वर्णित तथ्यों की पुष्टि हुई। उक्त शिकायत की पुष्टि के उपरांत उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए सत्यम कुमार, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सगमा के विरूद्ध आरोप पत्र (प्रपत्र-क) गठित करते हुए सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, रांची को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

तत्कालीन नाज़ीर व प्रभारी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी श-सह- ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण

साथ ही निबंधित आपूर्तिकर्ता मे० सखी चंद प्रजापति, सगमा का प्रखंड सगमा में मनरेगा अंतर्गत एडमीन एवं सामग्री उक्त दोनों का मद का निबंधन रद्द करते हुए मनरेगा सॉफ्ट से अनफ्रीज करने हेतु मनरेगा आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, राँची को पत्राचार किया गया है। इस संबंध में आपूर्तिकर्ता द्वारा जी.एस.टी. कटौती की गई राशि जो जमा नहीं कराई गई है एवं ईंधन हेतु भुगतान की गई कुल राशि को ब्याज सहित वसूल करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन की माँग उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सगमा से किया गया है। साथ ही एडमीन मद में ईंधन के अलावे अन्य हेतु भुगतान की गई राशि की जाँच हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर को नामित किया गया है। आपूर्तिकर्ता मे० सखी चंद प्रजापति द्वारा अवैध तरीके से राशि की निकासी से संबंधित मामले में संबंधित नाजीर, प्रखण्ड कार्यालय, सगमा एवं तत्कालीन प्रभारी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी -सह- ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पृच्छा किया गया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।