---Advertisement---

ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत गर्भवती महिला को पहुंचाया गया अस्पताल,महिला ने एक बच्ची को दिया जन्म

On: November 18, 2024 1:36 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- 16 नवंबर 2024 को प्रातः लगभग 08:40 बजे, ट्रेन संख्या 08195 (टाटा-हटिया मेमो पैसेंजर) प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मुरी रेलवे स्टेशन पर पहुँची। इसी दौरान आरपीएफ मुरी तथा मेरी सहेली टीम ने एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा में देखा। इसकी सूचना तत्काल सहायक चिकित्सा पदाधिकारी/मुरी को दी गई। इसके बाद एसीएमएस/मुरी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को चिकित्सकीय सहायता दी। महिला की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए,अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे स्ट्रेचर की मदद से स्टेशन से बाहर पहुंचाया और एंबुलेंस की व्यवस्था की तथा महिला को आरपीएफ एस्कॉर्ट के साथ सदर अस्पताल, सिल्ली ले जाया गया,जहां उसने एक सुरक्षित और स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला आरती कुमारी ट्रेन संख्या 08195 (टाटा-हटिया मेमो पैसेंजर) से टाटानगर से चांडिल के लिए यात्रा कर रही थीं। प्रसव पीड़ा के कारण वह चांडिल स्टेशन पर नहीं उतर पाईं और मुरी पहुंच गईं। उन्होंने आरपीएफ/मुरी के एएसआई एस. बैठा, स्टाफ वी.के. रजक और महिला कर्मचारी सिमरन कुमारी और स्वास्थ्य इकाई मुरी का त्वरित और संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।मातृशक्ति अभियान के तहत आरपीएफ/पोस्ट/मुरी की यह त्वरित और मानवीय पहल महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। सनद रहे की आजकल आरपीएफ रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार द्वारा आरपीएफ को इस तरह के कार्यो के लिए आरपीएफ को हमेशा प्रोत्साहित किया जाता रहा हैl इस प्रकार की घटनाएं यात्रियों के बीच रेलवे सेवाओं में विश्वास और भरोसा बढ़ाती हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now