---Advertisement---

मुर्शिदाबाद में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, कई लोग घायल, इंटरनेट बैन

On: November 18, 2024 2:39 AM
---Advertisement---

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा कस्बे और आसपास के इलाकों में शनिवार रात सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। दो समुदायों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस की ओर से घायलों का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया, लेकिन स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि इस पूरी घटना में दोनों पक्षों के करीब 50 लोग घायल हुए हैं। जिले में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों समुदायों में झड़प बेलडांगा में सामुदायिक क्लबों द्वारा आयोजित कार्तिक पूजा के उत्सव के दौरान शुरू हुईं। समुदाय के लोगों का आरोप है कि पूजा के दौरान जलाए जाने वाले डिस्प्ले बोर्ड पर अपमानजनक टिप्पणी लिखी गई थी, जिसके कारण आसपास के इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद लोगों के बीच में गहमागहमी शुरू हो गई और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इन घटनाओं में घायल एक महिला सहित बेलडांगा के चार निवासियों को बरहामपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। झड़पों को रोकने की कोशिश में एक रैपिड एक्शन फोर्स का एक जवान भी घायल हो गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल