---Advertisement---

सिल्ली क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है जंगली हाथियों का कहर

On: August 22, 2023 1:22 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली के आस पास पिछले कई दिनों से 35 की संख्या में जंगली हाथी विभिन्न जगहों पर विचरण कर रहे हैं। इससे ग्रामीण काफी दहशत में हैं। अभी जंगली हाथी लोटा के समीप डेरा जमाए हुए हैं। वन विभाग इन जंगली हाथियों से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। जिससे अर्थिक रूप से बदहाल किसान फसल तबाह होने से गुस्से में हैं और वन विभाग व स्थानीय प्रशासन कोई भी कारगर कदम नहीं उठा रहा है। इससे किसानों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। वन विभाग के वंन रक्षी गौतम कुमार बॉस ने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम होने के बाद क्षेत्र में किसानों के खेतों में हरियाली फैल जाने से जंगली हाथियों के उत्पात में इजाफा हो गया है। इसलिए किसानों से अपील की जा रही है कि किसान अपने खेतों में लगी धान की फसल की सुरक्षा के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव अभी ना करे इससे जंगली हाथियों पर असर पड़ सकता है। इसलिए जंगली हाथियों को क्षेत्र से हटाने के बाद ही दवा का छिड़काव करें।वेसे

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग भी अलर्ट हो चुका है। जिन क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी बनी है। वहां टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ए आई समिट में कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक को लगी गोली, गैंगवार की आशंका

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा