खासम ख़ास

मां, बाप और बहन को उतारा मौत के घाट; फिर निकल गया माॅर्निंग वाॅक पर

Delhi Triple Murder: दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में 55 वर्षीय राजेश, 47 वर्षीय उनकी पत्नी कोमल और 23 वर्षीय बेटी कविता शामिल हैं। इस जघन्य हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर का बेटा ही है। बेटे ने ही अपनी मां, बाप और बहन को मौत के घाट उतारा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना को अंजाम देने के बाद निकल गया माॅर्निंग वाॅक पर

दंपति का बेटा अर्जुन घटना को अंजाम देने के बाद मॉर्निंग वॉक पर निकल गया। जब सुबह करीब 5:30 बजे घर लौटा तो उसने कहानी बनाई। उसने पड़ोसियों को सूचित किया, फिर पुलिस को फोन किया। अब पुलिस ने खुलासा किया कि बेटे ने ही इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि घटना के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!