---Advertisement---

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

On: February 18, 2026 9:59 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने सोमवार को अपने वार्ड क्षेत्र का तूफानी दौरा किया. स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के साथ उन्होंने वार्ड तीन के मतदाताओं के घर-घर संपर्क किया. इस दौरान मतदाताओं से ब्लैक बोर्ड छाप पर मुहर लगाकर वोट देने की अपील की. जगदीप सिंह मिंटू ने कहा कि जुगसलाई को लौहनगरी की व्यापारिक राजधानी कहा जाता है. लेकिन यहां रहने वाले लोगों को मुलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं है. नालियों की सफाई वर्षों से नहीं हुई हैं. क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है. सड़के जर्जर हैं. नागरिकों के लिए मुलभूत सुविधाएं नहीं हैं. जन संपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिला.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी